Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से सवार दंपति रोड पर गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी को घर जाने की सलाह देते हुए पति को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी फिरोज का 29 वर्षीय पुत्र आरिफ बाइक पर अपनी पत्नी को सवार कर घर से किसी काम के लिए जा रहा था।

जब उसकी बाइक कस्बे के बाहर पहुंची कभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई जिससे बाइक पर सवार गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी पत्नी को घर जाने की सलाह देते हुए। आरिफ को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By