G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज विधान सभा क्षेत्र के नगर पंचायत रानीगंज में चौपाल कार्यक्रम अभिनव शुक्ला के सहयोग में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी ने नगर पंचायत चुनाव पर संगठनात्मक रूप से उचित मार्गदर्शन दिए।

जिलाध्यक्ष ने अपने दिशा निर्देशन में किसानों के हितों को वरीयता क्रम में रखते हुए नगर पंचायत एवं विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराया। सहभागिता में रहे वरिष्ठ भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला, उपाध्यक्ष की श्रेणी में दिलीप पांडेय, अभिनव शुक्ल विनोद मिश्रा अतुल शुक्ला, सुनील मौर्य, अशोक पांडेय, पंकज पंडित, वरिष्ठ भाजपा नेता बद्री गुप्ता सांसद प्रतिनिधि विधान सभा रानीगंज राकेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रहे राजन मिश्रा, मिठाई लाल शुक्ला, देवशरण विश्वकर्मा सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता और क्षेत्र जन उपस्थित रहे।

By

Share
Share