Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अबू नगर मोहल्ले में जीटी रोड पर स्थित पुलिस चौकी के समीप रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर बाइक सवार आरएसएस जिला कार्यवाह घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय सोम देव जी बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।

जब उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के अबू नगर मोहल्ले में जीटी रोड पर स्थित पुलिस चौकी के समीप पहुंची तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। बाइक कुत्ते से टकराकर रोड पर गिर गई जिससे बाइक सवार आरएसएस जिला कार्यवाह घायल हो गए। हादसे की जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओ ने घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By