G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम रैना में शुक्रवार की रात गाली गलौज का विरोध करने पर दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर मां बेटे सहित तीन लोगों को लाठी डंडा व धारदार हथियार मार कर घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार रैना गांव निवासी स्वर्गीय कैलाश की 70 वर्ष की पत्नी कलावती अपने पुत्र नीतू कुमार, विनोद सिंह के साथ घर पर बैठी थी। तभी पड़ोस के रहने वाले वकील सिंह पुत्र महादेव घर के सामने गाली गलौज कर रहा था,

इसी बीच नीतू कुमार ने इसका विरोध किया तो वकील सिंह अपने पुत्र महेंद्र सिंह उर्फ गोलू, अरविंद वह अन्य दो लोगों के साथ घर में घुसकर लाठी डंडा व धारदार हथियार से महिला समेत उनके पुत्रों पर वार करने लगे जिसके चलते व्रद्ध महिला घायल हो गई और उनके दाँत टूट गए।

वहीं दोनों पुत्र भी घायल हो गए घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए पीड़ित परिवार थाने पहुंचा जहां पुलिस ने इलाज कराने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कर दिया। उसके बाद लोग सुलह करने का दबाव बना रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share