Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवालली क्षेत्र के सुजानीपुर गांव में छत पर कपड़ा फैलाने गया युवक एचटी लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सुजानीपुर गांव निवासी सौखी लाल का 30 वर्षीय पुत्र बसन्त लाल छत पर कपड़ा सुखाने गया था। तभी ऊपर से गयी एचटी लाइन की चपेट में आया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By