Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के नेशनल हाइवे 2 के किनारे खड़े वाहन में पीछे से आ रहा ट्रक जा घुसा। जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के थाना डेरापुर गांव कलेनापुर निवासी श्याम बाबू का 31 वर्षीय पुत्र कल्लू यादव जो ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताते है कि फरीदाबाद से भाड़ा लादकर वह कलकत्ता जा रहा था। देर रात जब ट्रक सदर कोतवाली के लखनऊ बाईपास एनएच 2 में पहुंचा तभी झपकी आ जाने पर ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खडे़ वाहन में पीछे से जा घुसा। जिससे चालक कल्लू की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By