G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में कच्चा मकान गिरने से मलवे में बृद्ध महिला दब गई। जब उसको मलवे से बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शवा को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी सियाराम की 74 वर्षीय पत्नी कलावती अपने घर में थी। तभी अचानक माकान गिरने से वह मालवे में दब गई। जिसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो तुरन्त मलवा हटा कर उसको बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share