उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के अम्बापुर रोड पर नौबस्ता गांव के समीप बाइकों की भिडन्त हो गई, जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गनपतपुर गाँव निवासी राम कृपाल का 32 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार बाइक सवार होकर किसी काम से मंडा सराय जा रहा था।
जब वह थरियांव थाना क्षेत्र के अम्बापुर रोड पर स्थित नौबस्ता गाँव के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी भिडन्त हो गई। संदीप गम्भीर रूप से घायल हो गया फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
