उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हड़िहा गांव के समीप ई -रिक्शा नियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे में सवार बृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खुसरूपुर नया पुरवा गांव निवासी स्वर्गीय सुखदेव का 60 वर्षीय पुत्र राम कुमार शहर किसी काम से आया था। वापस घर लौटते समय जब उसका ई-रिक्शा थाना क्षेत्र के हड़िहा गांव के समीप पहुंचा

तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार राम कुमार घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By