उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधीकगार गांव में शनिवार शाम एक मिट्टी का टीला ढहने से 17 वर्षीय किशोरी की दबकर मौत हो गई। किशोरी घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थी। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।शनिवार शाम करीब 4 बजे, दूधीकगार गांव निवासी नंदलाल की पुत्री रचना (17) गांव के किनारे मिट्टी के टीले से कच्ची मिट्टी निकाल रही थी।

इसी दौरान ऊपर से मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और रचना उसमें दब गई। रचना के साथ मिट्टी खोद रही उसकी सहेलियों ने तुरंत दौड़कर घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मां चंद्रावती, बहनें मोनी, दिव्यांशी सोनी और भाई सोनू व पंकज सहित अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

परिजनों ने तुरंत मिट्टी हटाकर रचना को बाहर निकाला। उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

कल्यानपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!