उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के सराय सांबा नगरा ग्राम चक भुनगापुर चौराहे पर एक नव विवाहिता द्वारा जहर खाने की घटना पर लड़की वालों की ओर से आए परिजनों ने दरवाजे पर हंगामा काटा और लड़की को जबरन सल्फास की गोली खिलाने का आरोप लगाते हुए सजा देने की मांग की। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर दुर्गेश प्रसाद गुप्त के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तहसील प्रशासन तथा फॉरेंसिक टीम के पहुंचने पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।मृतिका के भाई बिन्नू पंडा ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। घटना की खबर लगते ही प्रधान मान सिंह यादव सहित मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। मूल रूप से अलीपुर जीता जिला कौशांबी के रहने वाले तथा हाल मुकाम फतेहपुर हरि प्रसाद सैनी ने दान दहेज के साथ 5 मई 2025 को अपनी बेटी नेहा सैनी उर्फ रानी का विवाह उक्त ग्राम सभा के शिवम सैनी के साथ किया था। नेहा तीन माह की गर्भवती भी थी। जानकारी के अनुसार बीती रात नेहा ने जहर खा लिया। पिता हरि प्रसाद का आरोप है कि उसकी बेटी को जबरन सल्फास की गोली खिलाई गई है।रात लगभग 8 बजे की घटना है।लगभग दस बजे उन्हें सूचना दी जाती है। फतेहपुर में डॉक्टरों द्वारा हाथ खड़े कर लेने के बाद नेहा को कानपुर ले जाया गया। पिता का कहना है कि अस्पताल में उसकी बेटी ने मरने के पहले जबरन सल्फास खिलाने की बात कही थी।पिता ने यह भी बताया कि कुछ महीने पहले उनकी लड़की के साथ मारपीट भी की गई थी। लड़का हमेशा दहेज की मांग करता था।उसकी मांग पर फ्रिज लाकर घर में रख लिया गया था कि समय निकालकर बेटी के यहां पहुंचा दिया जाएगा। घटना के बाद बेटी की ससुराल में लड़की पक्ष के परिजनों ने हंगामा करते हुए घर में लड़की की मां से मारपीट भी की। लड़का सहित पुरुष परिजन घर से गायब हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की की मां सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!