G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राज्यीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुये राजनैतिक दलों के सक्रिय सहयोग प्राप्त करने हेतु बूथ लेवल एजेन्ट्स की नियुक्ति हेतु अनुरोध किया गया तथा अपेक्षा की गयी कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में आयोग के दिशा-निर्देशों से समस्त बूथ लेवल एजेन्ट्स को भी भली-भांति अवगत कराते हुये प्रशिक्षित कर दिया जाय। उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में अपनी जो जिज्ञासाएं व्यक्त की गयीं उनके7 सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कराये जाने के निर्देश दिये गये है। आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कराये जाने के संबंध में निम्नानुसार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है :-

प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम*, विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण से संबंधित तैयारी, प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण 28 अक्टूबर, 2025 से 03 नवम्बर, 2025, बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराना 04 नवम्बर, 2025 से 04 दिसम्बर, 2025, निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 09 दिसम्बर, 2025दावे एवं आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि 09 दिसम्बर, 2025 से 08 जनवरी, 2026, नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 09 दिसम्बर, 2025 से 31 जनवरी, 2026, निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी, 2026 है। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 04.11.2025 से दिनांक 04.12.2025 के मध्य दिनांक 27.10.2025 तक के अद्यतन समस्त मतदाताओं को बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) जिसके पृष्ठ भाग पर सूचना पत्रक (इनफॉरमेशन शीट) मुद्रित रहेगा, सभी मतदाताओं को वितरित कराकर उनके द्वारा भरे हुये हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बी०एल०ओ० द्वारा पुनः प्राप्त किया जायेगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी खागा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share