Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर मोड़ पर अनियंत्रीत बाइक सवार युवक बिजली के खंभे से टकरा कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उलरमऊ मजरे सेमरा मानापुर गाँव निवासी बाबू लाल का पुत्र धर्म सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। वापस अपने घर जा रहा था जब उसकी बाइक हथगाम कस्बे में थाने के आगे घनश्यामपुर मोड़ पर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रीत होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था उसको हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By