उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस लाइन स्थित महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र में शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद का समाधान काउंसलिंग के माध्यम से किया गया। परामर्श के बाद दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया। जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक संगीता सिंह की मौजूदगी में काउंसलर सदस्य कविता रस्तोगी ने 31 अक्टूबर 2025 को पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले में काउंसलिंग की। समझाइश और बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझा और आपसी सहमति से सुलह कर ली। काउंसलिंग के सफल परिणाम से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल देखा गया। महिला सहायता प्रकोष्ठ में यह पहल महिलाओं की सुरक्षा और परिवारिक संबंधों में स्थिरता लाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हो रही है। मौके पर महिला आरक्षी प्रियंका सिंह और महिला आरक्षी अनीता मिश्रा ने सहयोग किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share