उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवाबाग एनएच-2 में शुक्रवार की दोपहर रोडवेज बस की चपेट में आ जाने से 25 वर्षीय बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार शहर क्षेत्र के निबहरा मसवानी मुहल्ला निवासी रामस्वरूप का पुत्र प्रदीप कुमार आज दोपहर बाइक द्वारा बिंदकी से घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह नऊवाबाग एनएच-2 में पहुंचा तभी तेज रफ्तार आ रही बस ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share