G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी रेलवे स्टेशन आरपीएफ थाने के समीप ट्रेन से गिरकर 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव निवासी ब्रम्हदत्त पांडेय का पुत्र अभिलाष पांडेय इंटरसिटी एक्सप्रेस से बिंदकी जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही ट्रेन बिंदकी स्टेशन आरपीएफ थाने के समीप पहुंची तभी अचानक ट्रेन से गिरकर अभिलाष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share