Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के हसवा गांव की मोड पर बाइकों की भिड़ंय में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी स्वर्गीय बृजलाल का 25 वर्षीय पुत्र शारदा प्रसाद बीती रात बाइक पर सवार होकर घर से सब्जी लेने के लिए थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा कस्बे की मोड पर आया था।तभी दूसरी बाइक से उसकी भिडन्त हो गई।

जिसमें शारदा प्रसाद घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By