Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने ज़हरीलां पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी पृथ्वी पाल के 22 वर्षीय पुत्र गोविंद को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया।

परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही साथ आए युवक के चाचा गणेश व पड़ोसी रहीम बाबू से जब घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा इस बारे में उनको कोई जानकारी नही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By