उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलेनमे राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा वर्ष 1875 में रचित राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “वंदे मातरम” के सामूहिक गायन कार्यक्रम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार महात्मा गाँधी सभागार में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन भी किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं कार्यक्रम की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस प्रकार क आयोजनों से आमजनमानस में देश प्रेम की भावना का संचार होगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

