उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में परिवारिक कलह के चलते अधेड़ ने मंदिर परिसर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। हालांकि जीवित रहने की आशा पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खजुहा कस्बे के समीप पंथेश्वरी मंदिर परिसर में घरेलू विवाद के चलते अधेड़ राम बिहारी 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम सनेही निवासी कस्बा खजुहा कोतवाली बिंदकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे। हालांकि अधेड़ के जीवित रहने की आशा पर परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात करीब बारह बजे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। आत्महत्या का कारण आपसी घरेलू कलह बताया जाता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

