G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जुकरा में शनिवार की सुबह खेत जा रहे 65 वर्षीय वृद्ध को पीछे से कुत्ते ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। तभी वृद्ध कुत्ते को अपशब्द बोलने लगा तभी कुत्ते का मालिक मौके पर आया और वृद्ध को लाठी-डण्डों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार जुकरा गांव निवासी स्व0 सुनिया का पुत्र जगरूप शनिवार की सुबह खेत जा रहा था।

तभी गांव के ही लायक साहू के घर में पले कुत्ते ने पीछे से वृद्ध पर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गया। गुस्से में आकर वृद्ध कुत्ते को अपशब्द बोलने लगा जिस पर जायक साहू मौके पर आया और वृद्ध पर लाठी-डण्डा से हमला बोल दिया। जिससे जगरूप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share