उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा मोड़ एनएच-2 पर ट्रकों की भिड़ंत में 22 वर्षीय एक खलासी की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सकूलपुर गांव निवासी बब्लू शुक्ला का पुत्र शिवम शुक्ला ट्रक खलासी था। बताते हैं कि वह अपने चालक के साथ लखनऊ से भाड़ा लादकर शहर आया था और वापस लखनऊ जाते समय जैसे ही ट्रक बकंधा मोड़ के समीप एनएच-2 पर पहुंचा तभी अचानक सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिससे शिवम शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share