उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफोई गांव निवासिनी धनपती पत्नी बुदुन लाल ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई और गिरफ्तारी की मांग किया है। बीते शनिवार की रात्रि को अफोई गाँव निवासी प्रकाश पुत्र बुदून गाँव के एक व्यक्ति का ट्रैकटर लेकर खेत जोतने गया था।

वंही प्रकाश के भाई व माँ ने गाँव के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना शनिवार की रात्रि की बताई जा रही है मृतक का पूरा परिवार लुधियाना शहर में होने की वजह से आज पुलिस को लिखित तहरीर दी है। उसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

और पुलिस ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर घटना स्थल से लेकर सभी पहलुओं पर जाँच में जुटी हुई है। महिला ने दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि दिनांक 19 नवम्बर 2022 को रात में मेरा लड़का उम्र लगभग 32 वर्ष गांव के ही अफरोज पुत्र एकबाल के खेत की जुताई कर रहा। रात समय लगभग 10 बजे मेरे लड़के को अफरोज, मकसद मुजीब व राजू उसी समय मेरे घर मेरे लेकर आए। और बताया कि ट्रैक्टर से गिर गया है।

इसे काफी ठंड लग गई है रजाई ओढा दो यह कहकर उपरोक्त पांचों लोग अपने घर चले गए। जब थोड़ी देर बाद देखा कि उसके काफी चोट लगी है और उसकी मौत हो गयी थी। मैंने अपने दूसरे लड़के जो पंजाब में थे उनको पूरी बात बताई सूचना मिलने पर वह घर आए हैं। तभी पुलिस को लिखित में सूचना दी गई। वहीं मृतका की मां ने बताया कि मेरे लड़के को मारकर घर पर छोड़ कर गए हैं।


और कहा था कि यह बहुत ज्यादा ठंड खा गया है इसे ओढादो। मैं सोची थी क्या मेरा लड़का इतना जड़ा गया है तभी देखा गया कि मेरा लड़का मृत पड़ा था। मृतक की माँ ने बताया कि जिसकी नामजद तहरीर पुलिस को दे दी गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share