G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र केवटरा मजरे सातों जोगा गाँव में देवर ने फावड़े से हमला कर भाभी को उतारा मौत के घाट घटना की सूचना मिलते जी मौके पर पहुंची पुलिस ने आला कत्ल के साथ आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोसी बालकरन ने मीडिया को बताया रानी देवी के पति रामशरन की 6 वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। आज यह खेतो में धान लगाने गई थी साम 5 बजे खेतों से आने के बाद घर के बाहर हाथ, पैर धो रही थी। इसी बीच इनके देवर बलराम ने इनके ऊपर फावड़े से दो प्रहार किये। इनकी आवाज़ सुनकर जब लोग इनको बचाने दौड़े तो आरोपी देवर बलराम ने खुद को कमरे में कैद कर लिया। पुलिस को सूचना देकर हम लोग इनको जिला अस्पताल लेकर आये है। यहाँ डॉक्टर ने देखने के बाद इनको मृत घोषित कर दिया है। इनके देवर ने आखिर क्यो हमला किया इसके बारे में हम पड़ोसीयो को कोई जनकारी नही है।

By

Share
Share