उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर धानपुर गाँव की मोड़ के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के दुर्गागंज निवासी रामकिशोर का 29 वर्षीय पुत्र कमलेश शनिवार की शाम लगभग छह बजे धानपुर मोड़ के समीप रोड पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share