Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के चौधकियापुर गांव के समीप बाइक की टक्कर से छात्र घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी बड़े लाल 10 वर्षीय पुत्र मोहित जो कक्षा 3 का छात्र है। वह चौधकियापुर में अपने मामा रामसिंह निवासी के यहां रह कर शिक्षा ग्रहण कर रहा है। आज दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते मे बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया जिससे वह रोड़ पर गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By