उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गुल्ले का पुरवा में बुधवार की दोपहर खेत में काम करते समय किसान को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। जिसकी इलाज के दौरान भोर पहर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुल्ले का पुरवा गांव निवासी शिवशंकर का 68 वर्षीय पुत्र ज्ञानेन्द्र बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे खेत में काम कर रहा था इसी दौरान जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। जानकारी होने पर परिजन सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां भोर पहर उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share