उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के बरईन का पुरवा मजरे छीमी गाँव में मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। जिसकी जनकारी परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बरईन का पुरवा मजरे छीमी गांव निवासी रोशन की 17 वर्षीय पुत्री आंचल को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों जब उसको फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share