उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित कटोघन टोल प्लाजा के समीप ट्रक चालक की अचानक तबियत खराब हो जाने पर उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हरदोई जनपद के थाना संडी निवासी स्व0 किशन सिंह का पुत्र अमर सिंह ट्रक चला जर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताते हैं कि कटोघन टोल प्लाजा के समीप वह गाड़ी खड़ी करने के बाद अचेत हो गया। इसकी जानकारी जब साथियों को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए हरदों सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया तो पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share