Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गाँव के समीप में देर शाम रोड किनारे अलाव ताप रहे वृद्ध को प्राइवेट बस ने कुचल दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार उधन्नापुर गांव निवासी रामआसरे का 68 वर्षीय पुत्र मोहनलाल रविवार की शाम रोड किनारे अलाव ताप रहा था। तभी हुसैनगंज से शहर आ रही तेज रफ्तार एक प्राइवेट बस ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By