Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मुरादीपुर गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के करबिगवां गांव निवासी राजेश का 23 वर्षीय पुत्र विवेक बाइक पर सवार होकर सा फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के जयराम नगर अपनी बहन के घर आ रहा था।

जब उसकी बाइक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मुरादीपुर गांव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएससी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By