उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव के समीप बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव निवासी नीरज का 60 वर्षीय पुत्र राम कुमार साइकिल पर सवार होकर अपने खेत गया था। खेत से वापस लौटते समय जब गांव के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया।

जिससे राम कुमार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
