G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कस्बा बहुआ मुहल्ला राजनगर में मानसिक तनाव के चलते वृद्ध ने घर के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार राजनगर मुहल्ला निवासी स्व0 रामदीन शर्मा का 61 वर्षीय पुत्र राज किशोर ने रविवार की सुबह घर के बाहर लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस में आए परिजनों ने बताया कि पिछले काफी दिनों से इनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। जिसके चलते घटना को अंजाम दे दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share