G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के कस्बे के समीप असोथर रोड पर चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के हरनवां गांव निवासी जय राम का 38 वर्षीय पुत्र महेश बाइक पर सवार होकर किसी काम से थरियांव कस्बे गया था।

वहां से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक कस्बे से असोथर रोड़ पर थोड़ा सा आगे बढ़ी तभी तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार महेश रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके साढ़ू को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में महेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share