Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर स्थित चौफेरवा गांव के समीप बाइक और साइकिल की भिडन्त हो गई। जिससे बाइक पर सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर इटैली गांव निवासी स्वर्गीय रामू सिंह का 25 वर्षी पुत्र नितिन बाइक पर अपनी 60 वर्षीय मां राजरानी को सावर कर शहर किसी काम से आ रहा था।

जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर चौफेरवा गांव के समीप पहुंची तभी बाइक बौर साइकिल की भिडन्त हो गई। जिससे बाइक पर सवार राजरानी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना उसके पुत्र नितिन ने फोन कर सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल राजरानी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By