उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर साइकिल सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया।।जिससे साइकिल सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो घायल को इलाज के लिएअस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुजरात प्रान्त के भाव नगर जनपद के बोर तलाव थाना क्षेत्र के मड़िया रोड कुमर वाडा निवासी बच्चा भाई का 45 वर्षीय पुत्र भारत भाई साइकिल पर सवार होकर रामलाल के लिए का दर्द के दर्शन करने अयोध्या जा रहे थे। जब वह औंग थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर रानीपुर गाँव के समीप पहुँचे। तभी अज्ञात वाहन उनकी साइकिल को टक्कर मारते हुए मिकल गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी।पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्यम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र दीपक ने बताया पिता जी 20 दिन पूर्व घर से साइकिल पर सवार होकर अयोध्या राम लला के दर्शन करने के लिए निकले थे। जब वह 8 दिसम्बर को फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन उनकी साइकिल को टक्कर मरते हुए निकल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई तो पुलिस के द्वारा 9 दिसम्बर को घटना की सूचना हम लोगो को मिली तो घर मे कोहराम मच गया। मृतक की माँ जया बहन और दो पुत्र एक पुत्री का रोरो कर हाल बेहाल है। पिता जी गुजरात के मैरी टाइम बोर्ड में कार्यकर्ते थे इस समय रिटायर्ड हो गए थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

