Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में अपने घर की छत पर धान सूखने के लिए फैलाने गई महिला का संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी कामता प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी सोमवती देवी अपने घर की छत पर धान सूखने के लिए फैलाने गई थी।

तभी छत पर उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरंत सोमवती के पुत्र नंरेन्द्र ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By