Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस द्वारा अपहरण के अभियोग में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर अपह्रता को बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 492/25 धारा 137(2)/87 BNS से सम्बन्धित वांछित आरोपी दीपक कुमार पुत्र चन्द्रमा मौर्या उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम देवरिया थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार कर नाबालिग अपह्रता को बरामद कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By