उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र में युवक मजदूरी करने गया था। तभी चाहली टूटने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर करमोहन गांव निवासी स्व. रामप्रसाद यादव का 54 वर्षीय पुत्र राजेंद्र कुमार यादव कानपुर मजदूरी करने गया था। वही काम करते समय चाहली टूट गई और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी उसके पुत्र दिलीप कुमार यादव को हुई तो घटना स्थल पर पहुंचकर घायल पिता को घर लेकर आया। उसके बाद इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share