उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर में मानसिक तनाव के चलते युवती ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार अल्लीपुर निवासी कमलेश की 25 वर्षीय पुत्री संध्या देवी ने मानसिक तनाव के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के।लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका का जीजा संदीप ने बताया कि उसकी साली काफी दिनों से बीमार चल रही थी। जिसकी वजह से उसने घटना को अंजाम दिया है। सुबह जब दरवाजा खुलवाया जा रहा था। तो अन्दर से कोई आहट न आने पर जिस पर दरवाजा तोड़कर देखा तो संख्या का शव लटका था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
