Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बावनी इमली के समीप मोपेड सवार युवक को मोपेड में छिपे सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बा निवासी भोला का 18 वर्षीय पुत्र अंश मोपेड बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए बिंदकी कस्बे आ रहा था।

जब बाइक कोतवाली क्षेत्र के बावनी इमली के समीप पहुंची तभी मोपेड के अंदर छिपे सांप को इंजन से पहुंची गर्मी के चलते वह बाहर निकाला और मोपेड की हैंडल पकड़े युवक के हाथ में काटकर मोपेड से उतरकर जंगल में जाकर छिप गया। घटना की सूचना परिजनों को हुई तो तुरंत पर युवक को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी बालक राम व पायलट जितेंद्र कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By