उत्तर प्रदेश फतेहपुरजिले के मलवां थाना क्षेत्र के हिम्मतखेड़ा गाँव में गुरूवार की सुबह खेल-खेल में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चें ने अलमारी में रखा थिनर पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी है। जानकारी के अनुसार हिम्मतखेड़ा गांव निवासी नितेश का पुत्र रिषभ आज सुबह खेलकूद में अलमारी में शीशी में रखा थिनर उसने पी लिया। कुछ ही देर बाद वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेन्स द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां मासूम की हालत नाजुक बनी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share