G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमौर में गुरूवार की दोपहर 30 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सिमौर गांव निवासी अंसार की पत्नी शबनम की आज दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई। जिसे 108 के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इमरजेन्सी में तैनात डा0 नितिन ने महिला को मृत घोषित कर दिया। और पोस्टमाटम हेतु शव को मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। वहीं महिला की मौत को लेकर तरह-तरह की बाते होती रहीं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share