उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के मांझेपुर गाँव के समीप सोमवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाने के नया पुरवा गांव निवासी जलील का 20 वर्षीय पुत्र मुकीम सोमवार की शाम लगभग पांच बजे बाइक से सामान लेकर घर आ रहा था। जब वह मांझेपुर के पास पहुंचा तभी ईंटो से लदे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे मुकीम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक अजय मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में चचेरे भाई जाबिर ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share