उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले में शीत लहर को देखते हुए सदर नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार मौर्य द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान में जल रहे अलाव व आम जनमानस / राहगीरों को ठंड से बचाव हेतु अस्थाई/स्थाई रैन बसेरों का निरीक्षण किया गया। वहां रुके हुए लोगों से जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। शीत लहर को देखते हुए व्यवस्था सही रखी जाए किसी भी प्रकार के लापरवाही न की जाए निरीक्षण में सार्वजनिक स्थानों पर चौराहो पर अलाव जलते पाए गए।

रैन बसेरों में व्यवस्था संताेजनक पाई गई। इस मौके पर उनके साथ सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के चंद्राकर पर्यवेक्षण अधिकारी मोहम्मद हबीब व सुपर वाइजर विजय प्रकाश, लाइक खान, मुकेश कुमार, गजबहार हुसैन, परवेज अहमद, बिरजू ,नफीस अहमद, आरिफ खान, श्रवण कुमार, धर्मेंद्र सिंह तथा संबंधित ठेकेदार व केयर टेकर मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share