उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के मानापुर के पास गुरूवार की रात सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार युवक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के परेठी गांव निवासी स्व० सूरजदीन का 25 वर्षीय पुत्र राहुल अपने आधा दर्जन साथियों के साथ बाइक से हथगाम थाना क्षेत्र के अर्न्तगत सुअर बेचने गया था। रात लगभग 8 बजे वापस लौटते समय मानापुर गांव के समीप सभी गाड़ी खडी कर लघुशंका करने लगे। जबकि राहुल सड़क के दूसरी ओर चला गया। वापस लौटते समय विपरित दिशा से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घर वाले उसे हथगाम सीएचसी ले गये। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत ठीक न होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बड़े भाई सुनील ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share