उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर बिंदकी तहसील में गांव की तमाम महिलाएं पहुंची और उप जिलाधिकारी से लिखित शिकायत किया। कि गांव के कुछ दबंगों ने नाले को बंद कर अपने खेत में मिल लिया है। जिसके कारण घरों का पानी तालाब तक नहीं जा पा रहा है महिलाओं ने अतिक्रमण हटाने की मांग किया। वहीं अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। जानकारी के अनुसार औंग थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की रहने वाली महिलाएं गुड़िया देवी, ममता सिंह, अंजलि,शकुंतला, मीरा देवी व शिवानी आदि शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे बिंदकी कस्बे के तहसील पहुंची। महिलाओं ने तहसील में उप जिलाधिकारी प्रियंका अग्रवाल से मांग किया कि गांव में जल निकासी हेतु पूर्व निर्मित नाली को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। महिलाओं ने उप जिला अधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र के माध्यम से बताया कि गांव में आने जाने वाले गलियारे के बगल से बिल्कुल सटा हुआ नाला पूर्व से प्रयुक्त होता चला आया है। यह नाला तालाब से होते हुए गांव के बाहर वाले नाले में मिलता है। यह नाला करीब एक से डेढ़ मीटर तक चौड़ा है। महिलाओं ने शिकायत के माध्यम से आरोप लगाया कि गांव के अभिजीत राठौर उर्फ ओम पुत्र कपूरे सिंह तथा संदीप राठौर पुत्र कल्लू ने नाले को तोड़कर अपने खेत में मिला लिया गया है। उन लोगों को कहना है कि यह सब हमारे खेत में आता है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि नाला बंद हो जाने से प्रतिदिन प्रयुक्त होने वाला पानी घरों से बाहर नहीं निकल पा रहा है खासकर बारिश के समय में बहुत दिक्कत होगी। यह भी आरोप लगाया गया कि 45 वर्ष पहले जानवरों को बांधने के लिए तीन बिसुआ से अधिक स्थान दिया गया था। उसको भी उन लोगों ने अपने खेत में मिला लिया है। पानी निकलने की समस्या को देखते हुए नाले के अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की गई। इस मामले में उप जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share