उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने कार सवारों को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे कार सवार दो डाक्टर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उपचार के बाद हालात गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ जनपद के पिंजौर थानां क्षेत्र के कालका मोहल्ला निवासी सुरेंद्र कुमार का 35 वर्षीय पुत्र डॉ मनीष और सरोज कुमार की 22 वर्षीय पुत्री डॉ पल्लवी दोनो चार पहिया वाहन से चंडीगढ़ से बनारस जा रहे थे। जब उनकी कार थरियांव ओवर ब्रिज के समीप पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दिया।

जिससे कार सवार दोनो डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादशे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने 102 सरकारी एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। एंबुलेंस के ईएमटी नीलू देवी व पायलट सुकेश ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share