उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी ने बताया कि विवेकानंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर उपस्थित युवाओं एवं मंगल दल के सदस्यों द्वारा उनके जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में महर्षि विद्या मंदिर फतेहपुर के सभागार में हर्ष पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ शशि भूषण शर्मा जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी, प्रमोद कुमार त्रिपाठी प्राचार्य महर्षि विद्या मंदिर फतेहपुर, संगीत अध्यापिका सुमन दीक्षित, समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारियों, अनिल कुमार क०सहायक एवं अन्य उपस्थित लोगों द्वारा विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अमित, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया। विवेकानंद जी के जीवन एवं सिद्धांतों पर साक्षी सचान पुत्री योगेन्द्र कुमार, सार्थक पटेल पुत्र अभिषेक वर्मा, मैत्रेय सिंह पुत्र राहुल सिंह एवं सुयस पाण्डेय पुत्र विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा प्रकाश डाला गया, तथा उनके द्वारा बताये हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा विवेकानंद जी के जीवन पर गीत प्रस्तुत किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

