G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली गांव में आज सुबह घर की सफाई करते समय ज़हरीले साँप ने युवक को काट लिया। साँप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी राजेश कुमार का 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार आज सुबह अपने घर की तीसरी मंजिल पर सफाई कर रहा था। तभी वहाँ छिपे जहरीले सांप ने उसको काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो घर में हड़कंप मच गया।

तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। अमित के साथ अस्पताल पहुँचे उसके पिता राजेश कुमार ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share